21 मार्च को ही दुनिया अस्तित्व में आयीः- असलम नकवी जौनपुर में इमाम का जन्मदिन एवं नवरोज 21 मार्च परम्परागत ढंग से मनाया गया 21 मार्च को ही दुनिया अस्तित्व में आयीः- असलम नकवी पांचवे इमाम मोहम्मद बाकिर (अ.स.) के जन्म दिवस पर नज्र एवं नेयाज का आयोजन जनपद के मस्जिदो इमाम बारगाहो एवं घरो में बड़े ही अकिदत के साथ किया गया एवं जन्मदिन मनाया गया। इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद में नज्र का आयोजन अलहाज सादिक मेंहदी के नेतृत्व में हुआ। जौनपुर अजादारी काउंसील के कार्यालय नकी फाटक में अध्यक्ष सैयद मोहम्मद हसन के नेतृत्व में नज्र का आयोजन किया गया एवं नवरोज 21 मार्च की नज्र शेखनुरूल हसन मेमोरियल सोसाइटी कार्यालय में संस्था के संरक्षक शेख हसीन अहमद के नेतृत्व मे की गयी। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये संस्था के प्रवक्ता असलम नकवी ने बताया कि 21 मार्च ईरान के शम्सी कलेन्डर का पहला दिन नववर्ष को शिया समुदाय के लोग परम्परागत तरीके से विशेष नमाज, दुआ एवं नज्र के माध्यम से बड़े ही अकिदत के साथ मनाते है। यह नवरोज ईद की तरह महत्व रखता है इसी दिन पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व.व) ने अपने उत्तराधिकारी हजरत अली (अ.स.) की वेलायत की घोषण की थी। मिस्त्री एवं ईरानी कलेन्डर में 21 मार्च का बहुत महत्व है। यह भी मान्यता है कि 21 मार्च को ही दुनिया अस्तित्व में आयी। इसी लिए इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त है। Discover Jaunpur , Jaunpur Photo Album Jaunpur Hindi Web , Jaunpur Azadari from Azadari Jaunpur http://ift.tt/2u60Za6 13:12:00 Share to: Twitter Facebook URL Print Email Labels: Azadari Jaunpur news shia books
Post a Comment