शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया एलान 22 अगस्त को ही मनाई जायेगी बकरीद |

ज़िल्हिज्जा के चाँद को लेकर चल रहे घमासान पर अब विराम लग गया है। अब ईद उल अज़हा 22 अगस्त को मनाई जाएगी।मजलिसे उलमा ए हिंद चाँद कमेटी की तरफ़ से आज जारी एक बयान में कहा गया कि माहे ज़िल्हिज्जा के चाँद की रूयत 29 के लेहाज़ से आम हो गयी है लेहाज़ा ईद उल अज़हा 22 अगस्त बरोज़ बुध को होगी।
चूँकि अब तक कमेटी को 29 के लेहाज़ से चाँद की रूयत की शरई शहादत नहीं मिली थी, अब जब कि 29 की रूयत की शोहरत आम हो चुकी है लेहाज़ा शरई जवाबित की रौशनी में शोहरते आम्मा को दलील मानते हुए ये एलान किया जा रहा है।
इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नक़वी ने भी शोहरते आम्मा को दलीले शरई तस्लीम करते हुए ईरान से 29 की रूयत की तस्दीक कर दी है, इसके अलावा दीगर उलमा ए किराम बशमूल मौलाना सैयद हुसैन मेहदी हुसैनी (मुम्बई) ने भी 29 की रूयत की तस्दीक कर दी है लेहाज़ा अब 22 अगस्त को ही ईद उल अज़हा होगी।
आपको बता दें कि इससे पहले मजलिस ए उलामा ए हिन्द ने अपने बयान में कहा था कि 29 ज़िक़ाद को चाँद की तस्दीक नही हुई थी जिसकी वजह से 1 ज़िल्हिज्जा 14 अगस्त को पड़ेगी और ईद उल अज़हा 23 अगस्त को मनाई जाएगी।
लेकिन अब ज़्यादातर मुसलमानो ने 22 अगस्त के एलान कर दिया है तो मजलिस ए उलामा ए हिन्द ने भी अपना बयान बदल दिया है और 22 अगस्त को ही ईद मनाने का एलान कर दिया है।
 https://www.youtube.com/payameamn

राब्ता क़ाएम करें 
मजलिसे उलमा ए हिंद चाँद कमेटी
सद्रः मौलाना सैयद रजा हुसैन ( 9839961214)
सेक्रेटरीः मौलाना सैयद तस्नीम मेहदी ( 9794640445)



from Azadari Jaunpur https://ift.tt/2OPcR6b

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus]

MKRdezign

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget